Faridabad News: सेक्टर-48 में नागरिक सुविधा केंद्र बनाने की तैयारी
फरीदाबाद, अगस्त 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-48 के वार्ड-17 में नागरिक सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को नगर निगम से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी और छोटे कामों के लिए निगम कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी। केंद्र पर 12.57 लाख रुपए खर्च होंगे और निर्माण करीब तीन महीने में पूरा होगा। नागरिक सुविधा केंद्र में लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, संपत्ति कर, पानी-सीवर शुल्क और अन्य निगम शुल्क जमा कराने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके साथ व्यापार लाइसेंस, भवन नक्शे से जुड़े आवेदन और विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की स्थिति जानने की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। केंद्र शुरू होने के बाद वार्ड-17 के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को रोजमर्रा के निगम संबंधी कामों के लिए दूर जाने की परेशानी कम होगी। लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.