फरीदाबाद, अगस्त 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। शहर के सेक्टर-21डी स्थित एक मकान में बुधवार सुबह 23 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नेपाल निवासी कुंति के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सेक्टर-21डी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-21डी स्थित मकान नंबर-307 में रहने वाली घरेलू सहायिका ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रवीण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और मौके का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की。

घटनास्थ...