फरीदाबाद, नवम्बर 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-21ए में बार-बार हो रही बिजली कटौती से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण घरों में लगे इनवर्टर की बैटरी तक जवाब दे जाती हैं। ऐसे में लोगों को जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाने में भी दिक्कत होती है। बिजली निगम की कार्यप्रणाली से नाराज सेक्टरवासियों ने अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। सेक्टरवासी जीतराम वशिष्ठ, राजकुमार शर्मा, हरीश गुप्ता, योगेंद्र देशवाल, गिरीश शर्मा और युगल किशोर शर्मा ने कहा कि बिजली कटौती की समस्या लगातार बनी हुई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारी और कर्मचारी आरडब्ल्यूए के सोशल मीडिया ग्रुप में बिजली कटौती को लेकर एक-दो पंक्तियों का संदेश कॉपी-पेस्ट कर अपनी...