फरीदाबाद, सितम्बर 14 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। सेक्टर-2 स्थित अटल पार्क के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पार्क के सौंदर्यीकरण और उन्नयन के लिए 2 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा की मांग पर यह राशि स्वीकृत की गई है। अब जल्द ही विकास कार्य के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। राशि मंजूर होने के बाद पार्क को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित पार्क के रूप में तैयार करने की योजना है। सौंदर्यीकरण के साथ पार्क में लोगों की सुविधा के लिए जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे सेक्टर-2 और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुबह-शाम सैर करने के लिए बेहतर वातावरण मिलने की उम्मीद है。

लंबे समय से थी पार्क को बेहतर बनाने की मांग सेक्...