Faridabad News: सेक्टर-10/11 की ग्रीन बेल्ट में लगाए गए 200 पौधे
फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सेक्टर-10/11 की डिवाइडिंग रोड और वाईएमसीए रोड की ग्रीन बेल्ट में बुधवार को 200 पौधे लगाए गए। यह पौधारोपण अभियान अग्रवाल पेंट के निदेशक एवं समाजसेवी मुकेश अग्रवाल के सहयोग से आयोजित किया गया। अभियान के तहत पीपल, बरगद, नीम और पिलखन सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण अनुकूल पौधे लगाए गए, जिनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से हर व्यक्ति कम से कम एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.