Faridabad News: सुरक्षाकर्मियों से मारपीट मामले में आरडब्ल्यूए पुलिस आयुक्त से मिलेगी
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- Faridabad News: गुरुग्राम,दीपक आहूजा। रोजवुड सिटी के सी ब्लॉक में शनिवार को शराब के नशे में धुत दो कार में सवार युवक-युवतियों की तरफ से सुरक्षाकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट, बूम बैरियर तोड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर आरडब्ल्यूए ने नाराजगी जाहिर की है। इस सिलसिले में आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात करेगा। आरडब्ल्यूए प्रधान अशोक यादव ने बताया कि आरोपी युवक-युवतियों ने जबरन कॉलोनी में प्रवेश किया। इसके बाद हंगामा किया। बूम बैरियर को तोड़कर नुकसान किया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की बजाय शिकायत वापस लेने का आरडब्ल्यूए पर दबाव बना रही है। ऐसे में सोमवार सुबह पुलिस आयुक्त से मिलकर इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.