फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: पलवल। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग 16 अक्टूबर से अस्पतालों में शीतकालीन समय-सारणी लागू करेगा। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतिंदर वशिष्ठ ने नागरिकों से अपील की है कि वे अस्पताल आने से पहले निर्धारित समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें उपचार के लिए परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को नई समय-सारणी के अनुसार सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का उद्देश्य मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...