Faridabad News: सीही में जलभराव पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। सीही गांव में जलभराव और सीवर के गंदे पानी की समस्या को लेकर रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने गांव का दौरा किया। ग्रामीणों ने बदहाल हालात और बीमारी फैलने की आशंका जताई। कौशिक ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं होने पर मंत्री विपुल गोयल का घेराव कर पुतला दहन किया जाएगा। कौशिक ने गांव की विभिन्न गलियों का निरीक्षण कर लोगों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सीवर का गंदा पानी सड़कों और गलियों में जमा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। उनका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद राहत नहीं मिली。
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का निरीक्षण कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि संत सूरदास की जन्मस्थली सीही आज बुनियादी सुविधाओं के अभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.