फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वार्ड नंबर-43 के पार्षद दीपक यादव ने सीवर लाइन और सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने पर मंगलवार को नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) के कार्यालय के बाहर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उनके साथ वार्ड नंबर-40 के पार्षद पवन यादव भी मौजूद रहे। पार्षद दीपक यादव ने बताया कि तिगांव रोड से सेक्टर-दो स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महिला कॉलेज तक सीवर लाइन डालने और सीमेंटेड सड़क बनाने का कार्य प्रस्तावित है। इसी प्रकार वार्ड 42-23 में तीन स्कूल वाली गलियों को ठेकेदार ने कई महीनों से खोद कर छोड़ रखा है, जिससे छात्राें को स्कूल आवाजाही में काफी परेशानी होती है।आरोप है कि ठेकेदार ने कार्यकारी अभियंता के कहने पर काम रोक रखा है। यही हाल कॉलेज रोड का है, आने-जाने वाली छात...