Faridabad News: सीवरेज की गाद खुले में डालने पर एनजीटी ने निगम को दिए कार्रवाई के निर्देश
फरीदाबाद, अगस्त 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बड़खल मोड़ क्षेत्र में सीवेज पाइपलाइन की सफाई से निकलने वाली गाद और कचरे को खुले में डाले जाने की शिकायत पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने नगर निगम को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने नगर निगम आयुक्त को शिकायत पर विधिवत विचार कर मामले की जांच करने और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने के आदेश दिए हैं। बड़खल मोड़ स्थित बुध कॉलोनी के निकट नगर निगम ने सीवरेज की सफाई की थी। इसके बाद उससे निकली गाद को वहीं छोड़ दिया था। इसे लेकर स्थानीय निवासी सुखदेव सिंह ने एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में चार अगस्त को एनजीटी में सुनवाई हुई।शिकायत में बताया गया कि क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी बस्ती है, जहां कुछ कच्चे और पक्के मकान बने हुए हैं। यहां नगर निगम की ओर से पानी की पाइपलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.