फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथीन में आधुनिक जनित्री सीटीजी (कार्डियोटोकोग्राफी) मशीन का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। यह मशीन सोसाइटी फॉर एप्लाइड स्टडीज (एसएएस) की ओर से उपलब्ध कराई गई है। मशीन का शुभारंभ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय शर्मा ने किया। इस नई सुविधा से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से प्रसव के दौरान बेहतर निगरानी और समय पर चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। आधुनिक सीटीजी मशीन के माध्यम से गर्भस्थ शिशु की हृदय गति और गर्भाशय में होने वाले संकुचनों की निगरानी की जा सकेगी। इससे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसव के दौरान मां और बच्चे की स्थिति का आकलन करने में सहायता मिलेगी। यद...