Faridabad News: सीएनजी पंप पर कर्मचारियों से मारपीट
फरीदाबाद, अक्टूबर 24 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। सदर थाना क्षेत्र में शुगर मिल के पास आरडी फ्यूल्स सीएनजी पंप पर कर्मचारियों से मारपीट कर करीब 60 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पंप मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी रवि कुमार के अनुसार, पंप मैनेजर राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे एक बलेनो कार में चार से पांच युवक सीएनजी भरवाने आए थे। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ ही पंप कर्मचारियों सोनू, युधिष्ठिर और बृजेश के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी कर्मचारी सोनू की जेब से करीब 60 हजार रुपये निकालकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने पंप कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.