फरीदाबाद, अगस्त 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। सेक्टर-91 स्थित रोशन नगर निवासी एसी मरम्मत कारोबारी के मोबाइल की सिम हैक कर साइबर ठगों ने उसके दो बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से करीब 9 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को ठगी का पता उस समय चला, जब नई सिम चालू होने के बाद उसके मोबाइल पर भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख 20 हजार रुपये की निकासी का संदेश आया। मामले में साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。

शिकायत का विवरण पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार पंडित ने बताया कि 24 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल नंबर पर अचानक नेटवर्क आना बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी नेटवर्क नहीं आया तो वह एयरटेल स्टोर पहुंचे, जहां उन्हें नई सिम दी गई। करीब चार घंटे बाद सिम चालू हुई तो मोबाइल पर भारतीय स्...