Faridabad News: सिम पोर्ट कर एक व्यक्ति के तीन बैंक खातों से सवा दो लाख रुपये निकाले
फरीदाबाद, अगस्त 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। सेक्टर-17 निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर फर्जी तरीके से जियो में पोर्ट कर साइबर ठगों ने उनके तीन बैंक खातों से सवा दो लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल में दो दिन से नेटवर्क नहीं आने के बाद जब परिजनों ने जांच की तो पता चला कि नंबर उनकी जानकारी के बिना किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पोर्ट कराया गया है। इसके बाद बैंक खातों की जांच कराने पर ठगी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामानंद मंगला निवासी सेक्टर-17 के अनुसार 29 मई से उनके मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा था। 31 मई को उन्होंने अपने भतीजे को इसकी जानकारी दी। इसी दौरान मोबाइल पर सिम पोर्ट होने का संदेश मिला। जांच करने पर पता चला कि उनका मोबाइल नंबर जियो में अब्दुल अंसारी के नाम पर पोर्ट कराया गया था। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.