फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीबी ने एनआईटी-5 थाना में तैनात सिपाही पंकज को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ मौके से ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत क्या थी? शिकायतकर्ता सौरभ ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि वर्ष 2020 में एनआईटी थाने में दर्ज एक मामले में उसके चाचा के नाम अदालत से नोटिस जारी हुआ था। आरोप है कि नोटिस का जवाब तैयार कराने और मामले में कार्रवाई में मदद करने के नाम पर एनआईटी-5 थाना में तैनात सिपाही पंकज उससे 2 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले पूरे माम...