Faridabad News: सिद्धदाता आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा दिखी
फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में गुरु पूर्णिमा के अवसर में शिक्षण संस्थानों एवं मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में सूरजकुंड मार्ग स्थित लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-सिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर बुधवार को गुरु-शिष्य परंपरा में आस्था के रंग दिखाई दिए। भक्तों की श्रद्धा, कृतज्ञता, समर्पण और आत्मिक आनंद के अनेक रूप देखने को मिले। प्रत्येक श्रद्धालु कृतज्ञता का भाव लिए जीवन को ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने के लिए सदगुरुदेव के प्रति आभार व्यक्त करता तो तन, मन, और सेवा भावना के साथ अपने अहंकार को गुरु के चरणों में त्यागने का भाव दिखा। कुछ भक्तगण गुरु की असीम कृपा को याद करके भक्ति के अतिरेक में आंखों से प्रेम के आंसुओं के साथ हृदय द्रवित होता दिखा। आश्रम परिसर गुरु भक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.