फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भगवान शिव की अराधना का पवित्र मास सावन की शुरुआत आज से हो रही है। वहीं सावन का पहला सोमवार तीन अगस्त को आएगा। पहले सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ती है। इसके लिए मंदिरों में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। कानून व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए मंदिरों में बैरिकेडिंग की जा रही है। बता दें कि सावन मास के दौरान रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय के जाप करवाते हैं। इसके अलावा भगवान शिव का जलाभिषेक होता है। सावन के पहले सोमवार को सुबह चार बजे से ही शिवालयों के कपाट खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और बेर अर्पित कर विधिवत जलाभिषेक करेंगे। प्रशासन और मंदिर समितियों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं क...