फरीदाबाद, जुलाई 25 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को पलवल में आयोजित विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक और विकासात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

गौरव गौतम का कार्यक्रम दिनभर के दौरे के दौरान वह दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा के अनुसार गौरव गौतम सुबह 9 बजे पुराना जीटी रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अपने सेक्टर-2 स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे और उनसे संवाद करेंगे।

विकास का...