फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-14 निवासी सान्वी नारंग ने रिद्मिक जिम्नास्टिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में दो कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। सान्वी ने 27 अक्तूबर को हैदराबाद में आयोजित आईएसएसओ नेशनल्स-2026 में क्लब्स स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले उन्होंने अंबाला में आयोजित एसजीएफआई स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में रिबन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। जीतकर लौटी सान्वी का स्वागत किया गया। सान्वी सेक्टर-78 स्थित नॉर्थ स्टार स्पोर्ट्स अकादमी में कोच प्रीति के मार्गदर्शन में रिदमिक जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच प्रीति अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिदमिक जिम्नास्टिक खिलाड़ी और राष्ट्रीय स्तर की जज हैं। सान्वी की उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशा...