फरीदाबाद, अगस्त 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रही सेक्टर-सात मार्केट के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम प्रशासन की ओर से पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डाले जाने के बाद अब यहां बारिश का पानी पहले की तुलना में तेजी से निकल रहा है। 36 से 48 घंटे तक लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ता था। वहीं अब करीब 12 से 15 घंटे में पानी की निकासी हो रही है। सेक्टर-सात मार्केट शहर के बीचों-बीच स्थित है और यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। कुछ ही देर की बारिश में यहां दो फीट तक पानी जमा हो जाता था। फिर 36 घंटे तक पानी की निकासी नहीं होती थी। लंबे समय से जलभराव के कारण दुकानदारों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। बारिश के बाद मार्केट की सड़कों पर पानी भरने के ...