फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को सेक्टर-48, बड़खल, एसजीएम नगर और आसपास के कई इलाकों में रात करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही है, जिससे रात भर लोग उमस भरी गर्मी से करहाते रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब सात बजे बिजली गई। इसके बाद उन्होंने कुछ देर सप्लाई बहाल हाेने का इंतजार किया। उसके बाद भी जब लाइट नहीं आई तो बिजली विभाग अधिकारियों को फोन किया।आरोप है कि शिकायत केंद्रों पर कोई सुनवाई नहीं हुई, अधिकारियों की ओर से केवल जल्द आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया गया। लंबा बिजली कट होने से एसी-पंखे भी नहीं चले, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से अधिकांश घरों में इनवर्टर भी जवाब दे...