फरीदाबाद, जुलाई 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थाना एनआईटी की टीम ने ट्रेडिंग के नाम पर पांच लाख 11 हजार रुपये की ठगी के एक मामले में हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी जीवन, राहुल और सूर्य प्रताप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों को गत वर्ष सेक्टर-21डी निवासी महिला के साथ हुई पांच लाख 11 हजार रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...