Faridabad News: साइकिल यात्रा से नशे और सड़क सुरक्षा का संदेश
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने फरीदाबाद से पलवल तक साइकिल यात्रा कर लोगों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने करीब 52 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। रास्ते में उन्होंने राहगीरों और वाहन चालकों से बातचीत कर गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने और बाईं ओर चलने की अपील की। डॉ. वर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना उनके लिए व्यायाम, ड्यूटी, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा, "बड़ा वो नहीं, जो नशा बेचता है, बड़ा वो है जो नशा रोकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.