फरीदाबाद, सितम्बर 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। सराय ख्वाजा मार्केट में एक दुकानदार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया। घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। फुटेज में हमलावर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता उपनिरीक्षक यशपाल ने बताया कि फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...