Faridabad News: सरकारी स्कूल भी दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे
फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। दीपावली पर इस बार औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के सरकारी स्कूल भी दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने राजकीय विद्यालयों में एक दीप विद्यालय के नाम कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सात नवंबर को शाम पांच बजे विद्यार्थी अपने स्कूल परिसर में दीप प्रज्वलित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के मंदिर के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और जुड़ाव की भावना विकसित करना है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्राचार्यों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रभारियों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में पत्र जारी किया है। फरीदाबाद जिले के सभी सरकारी स्कूलों में भी इस कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.