फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद मंडल के 680 प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर सफाई के साथ रंग-बिरंगे फूलों वाला बगीचा देखने को मिलेगा। इसमें रंग-बिरंगे फूलों के अलावा कई किस्म के फलदार पौधे व सब्जियां भी देखने को मिलेंगी। इसके तहत मौलिक शिक्षा निदेशालय ने फरीदाबाद, पलवल और नूंह के लिए 52.30 लाख रुपये का बजट जारी किया है। यह बजट विद्यालयों के शौचालय, खेल के मैदान, छत और बागवानी पर खर्च किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था के हाल किसी से छुपे नहीं हैं। विशेषकर शौचालयों की सफाई को लेकर सदैव शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर प्रश्नचिह्न लगते रहे हैं। विद्यालयों की छतों की साफ-सफाई नहीं होने की वजह से कूड़ा एकत्रित होता है और वह मानसून के दौरान नालियों को जाम करता है। इससे बारिश का पानी निकल नहीं प...