फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। इसके अलावा पर्यावरण भी स्वच्छ होगा। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। बुधवार को स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण करने दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कहीं। चिकित्सक दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 337 करोड़ रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इनका लोकार्पण किया। इससे फरीदाबाद, पलवल और नूंह में अकेले करीब 34.63 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल हैं। जिला अंबाला की नारायणगढ़ विधानसभा स्थित अनाज मंडी में यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य...