फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की।सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि समाधान शिविर के दौरान कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक शिकायतें नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) से संबंधित रहीं। विभागवार प्राप्त शिकायतों के अनुसार एमसीएफ की कुल 5 शिकायतें दर्ज की गईं। इसके अलावा एफएमडीए से संबंधित 2, शिक्षा विभाग की दो, एचएसवीपी की तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुण...