फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: पलवल,अजित कुमार। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 112 नंबर पुलिस वाहन पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर एक आपराधिक मामले में राजीनामा कराने के बदले चार लाख रुपये मांगने का आरोप है। कार्रवाई मंगलवार शाम शिकायत के आधार पर की गई। एसीबी के इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि हंसराज नामक व्यक्ति ने विभाग को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसके खिलाफ चल रहे एक मामले में राजीनामा कराने के लिए सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह चार लाख रुपये की मांग कर रहा है। आरोपी उस मामले में मुदई था और वर्तमान में पलवल में 112 नंबर पुलिस वाहन पर तैनात था।

शिकायत और जांच शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपी चार लाख...