फरीदाबाद, सितम्बर 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव में गुरुवार को सुबह के समय सत्यनारायण भगवान की महा पूजा आयोजित की गई। कथा में ओम प्रकाश शिंदे जजमान थे, जबकि रविकांत गोसावी ने भगवान की कथा का वाचन किया। गणेशोत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र सीपी यादव का मैजिक शो रहा। मैजिक शो में बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान सत्यनारायण कथा सुनी और इसके पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया। वहीं कथा संपन्न होने के साथ ही बच्चों के इंतजार की घड़ियां भी समाप्त हुई। बच्चे जादूगर सीपी यादव का जादू देखने के लिए सुबह से प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ओ माई फ्रेंड गणेशा पर यशिका ने दी मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम में गांधी कॉलोनी के नि...