Faridabad News: सड़क हादसे में घायल सेना के जवान की 15 दिन बाद मौत
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ में जेसीबी कंपनी के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल भारतीय सेना के जवान दिनेश वशिष्ठ की करीब 15 दिन तक उपचार के दौरान जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मौत हो गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव हीरापुर पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। करीब 28 वर्षीय दिनेश जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तैनात थे। हादसे में घायल होने के बाद उन्हें फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें बेस अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। जवान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बारामूला में तैनाती और सड़क हादसे के बाद उपचार बारामूला में तैनात थे दिनेश, सात साल पहले सेना में हुए थे भर्ती दिनेश वशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.