फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराया कैंटर Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एनएचपीसी चौक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के गांव वलीपुर निवासी 32 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में हुई है। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा 13 अक्तूबर तड़के करीब तीन बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक के पीछे कैंटर टकराया हुआ मिला। कैंटर चालक अंदर फंसा था। पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ टाटा कैंटर लेकर आगरा से दिल्...