फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सड़कों पर आवारा पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। योजना के तहत पहली बार पशु सड़क पर मिलने पर संबंधित पशुपालक पर 11 हजार रुपये और दूसरी बार 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार पशु सड़क पर छोड़ते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल विभाग की ओर से आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चालू किया गया है। दो दिन में 20 से अधिक पशु पकड़े गए है। स्मार्ट सिटी में आवारा पशुओं से होने वाली मौतों को लेकर बुधवार को गोसेवा आयोग और पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवारा पशुओं की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पशुओं को सड़को...