फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार को तिगांव थाना क्षेत्र में गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करने के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार लग्जरी गाड़ियां (दो स्कोर्पियो और दो फॉर्च्यूनर) बरामद की हैं, जिनको कारखाने में मॉडीफाय किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कारखाना संचालक सेक्टर-तीन निवासी प्रमोद कुमार सहित वहां काम कर रहे तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- गाड़ियों को बुलेट प्रूफ करने वाले अवैध कारखाने का भंडाफोड़कारखाने का भंडाफोड़ सीएम फ्लाइंग प्रभार निरीक्षक भगत सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनको सूचना मिली थी कि तिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तिगांव में गाड़ियों को बुलेट प्रूफ करने का कारखाना चल रहा है। सूचना के आधार पर प...