फरीदाबाद, अगस्त 28 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। नगर निगम बल्लभगढ़ जोन ने क्षेत्र के सभी भवन स्वामियों और संपत्ति पर रहने वाले लोगों से अपनी संपत्ति पहचान संख्या का खुद सत्यापन कराने की अपील की है। निगम ने नागरिकों से कहा है कि वे अपनी संपत्ति पहचान संख्या में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर, पता और अन्य विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी भी तरह की गलती मिलने पर उसे समय रहते ठीक करा लें। संयुक्त आयुक्त करण सिंह ने बताया कि संपत्ति पहचान संख्या में सही और पूरा विवरण दर्ज होना बेहद जरूरी है। इससे संपत्ति का सही रिकॉर्ड तैयार रहेगा और नागरिकों को नगर निगम से जुड़े काम कराने में अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। सही रिकॉर्ड होने से संपत्ति की खरीद-बिक्री और नाम बदलवाने जैसे कार्यों में भी सुविधा मिलेगी。

सही मोबाइल नंबर का महत्व क्षेत्रीय एवं क...