फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। एनआईटी स्थित दशहरा ग्राउंड में ऋषि चैतन्य विजन की ओर से आयोजित चार दिवसीय ज्ञान, भक्ति और योग की अमृतवर्षा समागम का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन आनंदमूर्ति गुरूमां ने कहा कि संत की संगत और समागम का श्रवण व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। संत का दरबार ईश्वर का द्वार होता है, जहां विनम्रता के साथ मार्गदर्शन प्राप्त कर जीवन की परिस्थितियों को बदला जा सकता है। समारोह में उपस्थित बड़खल विधायक धनेश अदलक्खा और पूर्व महापौर सुमन बाला ने कहा कि संतों का सानिध्य और सत्संग व्यक्ति को जीवन में सही दिशा प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक सोच का प्रसार होता है। आनंदमूर्ति गुरूमां ने कथा का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक है, ...