Faridabad News: श्री वैश्य अग्रवाल सभा 13 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव मनाएगी
फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा।श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का विशाल आयोजन 13 अगस्त गुरुवार को किया जाएगा। यह आयोजन ओमेक्स सिटी फेस-1 स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में किया जाएगा। यह जानकारी श्री वैश्य अग्रवाल सभा की महिला इकाई की संयोजक कविता मंगला ने दी। उन्होंने बताया की प्रतिभागी महिलाओं के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। उन्हें साड़ी या लहंगा रानी कलर एवं गुलाबी कलर का पहन कर आना होगा। वहीं सभी को मेहंदी लगाकर भी आना होगा। आयोजन के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न प्रकार के महिला खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराएं जाएंगे। प्रतिभागी बनने के लिए महिलाएं 5 अगस्त तक अपनी स्वीकृति भेज दें। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.