Faridabad News: श्याम बाबा के भजनों से भक्तिरस में सराबोर हुए श्रद्धालु
फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बल्लभगढ़ स्थित सभागार में श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट की ओर से 29वां वार्षिक महोत्सव एवं संकीर्तन श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे भजन गायकों ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर बाबा श्याम के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित की। संकीर्तन में वृंदावन के भजन सम्राट नंदकिशोर नंदू भैया, कोलकाता के संजय मित्तल और फरीदाबाद के मनीष श्याम लाडला ने बाबा श्याम के भजनों का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल विद्या प्रचारिणी के अध्यक्ष लाला देवेंद्र गुप्ता ने ज्योत प्रज्वलित कर किया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.