फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। जिले में साइबर ठगी के दो मामलों में आरोपियों ने एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 57.34 लाख रुपये ठग लिए, जबकि एक रिटायर्ड एसआई के बैंक खाते से 3.70 लाख रुपये निकाल लिए गए। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धतीर गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को उसके पास व्हाट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वालों ने उसे शेयर ट्रेडिंग के लिए जेबी एक्स वन ऐप डाउनलोड कराया और बाद में एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। आरोपियों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में उसने कुल 57,34,093 रुपये जमा कर दिए। ऐप पर उसे ट्रेडिंग से करोड़ों रुपये का मुनाफा दिखाया गया। बाद में रकम निकालने के लिए आरोपियों ने करीब 35.98 लाख रुपये की...