फरीदाबाद, जुलाई 31 -- Faridabad News: बरसाती नाले की क्षमता को बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा, जल्द सलाहकार कंपनी की नियुक्ति होगी गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शीतला माता रोड को जलभराव से निजात दिलाने की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से सेक्टर-27 से होते हुए सेक्टर-107 होते हुए नजफगढ़ नाले तक जा रहे बरसाती नाले की क्षमता को बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही सलाहकार कंपनी को नियुक्त किया जाएगा।

मुख्य बरसाती नाले मिलेनियम सिटी में चार मुख्य बरसाती नाले हैं। इसमें बरसाती नाला नंबर सेक्टर-27 से शुरू होता है, जो सेक्टर-29, 41, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिग्नेचर टावर, अतुल कटारिया चौक, शीतला माता रोड, अशोक विहार, भीमगढ़ खेड़ी से होता हुआ सेक्टर-107 तक जाता है। इसके बाद यह पानी नजफगढ़ नाले के माध्यम से...