फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया अस्पताल की ओर से रविवार को गांव मिर्जापुर स्थित बैरागी धर्मशाला में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 107 लोगों ने ब्लड प्रेशर (बीपी) और ब्लड शुगर की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में हृदय रोग और हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी। डॉक्टरों ने बताया कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के कारण कम उम्र में भी हृदय और हड्डियों से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने सीने में दर्द, असहजता या जोड़ों की समस्या को नजरअंदाज न करने और समय पर जांच कराने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 85 लोगों ने कराई जांच इस अवसर पर गा...