Faridabad News: शिविर में सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को कैंप कॉलोनी स्थित पंचायत भवन में मेगा विधिक सेवा-सह-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। शिविर में रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रतीक जैन ने कहा कि न्याय तक पहुंच प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शशि हिमशिखा और दिव्या कालिया ने भी लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के विरुद्ध कानूनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.