फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। महाराजा अग्रसेन सामुदायिक भवन में निशुल्क कृत्रिम अंग, कैलिपर एवं अन्य सहायक उपकरणों के फिटमेंट एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे। दिव्यांगजनों ने शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्हें समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, सहायक उपकरण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों तक पहुंचाकर उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। समाज में जागरूकता बढ़ाकर दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी जरूरी है। उन्हें कमजोर नहीं,...