फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार सुबह स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के विभिन्न शिवालय और मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी कांवड़ यात्रा पूरी की। तड़के से ही शहर के छोटे-बड़े मंदिरों में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जल एवं दुग्धाभिषेक किया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग और आगरा नहर सड़क पर डाक कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त दौड़ते हुए दिखाई दिए। डाक कांवड़ के कारण सुबह के समय राष्ट्रीय राजमार्ग और आगरा नहर सड़क पर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। कांवड़ियों के जत्थे को आता देखकर कई बार वाहनों को रो...