फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नचौली, ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल, आइडियल पब्लिक स्कूल अगवानपुर, उर्मिला विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल पर्वतीय कॉलोनी, हिंदरेज पब्लिक स्कूल जवाहर कॉलोनी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनवाड़ा में विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने पौधों के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। इसी प्रकार नई दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-75 में पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थिय...