फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर्स एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले पलवल और फरीदाबाद के शिक्षकों ने टीईटी (टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) की अनिवार्यता का विरोध करते हुए तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला प्रधान गीतेश कुमार (पलवल) और जिला प्रधान भीम सिंह (फरीदाबाद) ने किया। यह भी पढ़ें- टेट अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर सांसदों को सौंपेंगे ज्ञापनटीईटी का विरोध जिला प्रधान गीतेश कुमार, भीम सिंह, राज्य सचिव वेदपाल और राज्य सचिव रेखा रानी ने कहा कि आरटीई अधिनियम-2009 लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी पास करने की अनिवार्यता लागू करना उचित नहीं है। उनका कहन...