फरीदाबाद, अगस्त 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा,डीएलएफ ने अनंगपुर गांव में पेंटर की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने पुलिस के समक्ष कबूल किया है कि पेंटर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। जबकि वह उससे शादी करना चाहती थी। जब पेंटर ने शादी से इंकार किया तो उसने शराब पिलाकर नशे की हालत में चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर 31 जुलाई को अनंगपुर गांव में किराये पर रहने वाली अनीता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने खुलासा किया कि वह और पेंटर सदाकत ओमेक्स सोसायटी में काम करते थे। सदाकत रंगाई-पुताई का काम करता था। जबकि वह सोसाइटी में घरेलू काम करती थी। पेंटर...