फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: नूंह, धनंजय चौहान। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद, मोटरसाइकिल और घरेलू सामान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में रोजकामेव पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया है। वह करीब दो साल से फरार था। पुलिस ने उसे 2024 के दो मामलों में पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, मामला करीब दो वर्ष पुराना है। गांव उदाका निवासी मुबारिक ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी और उसके भाई की बेटियों की शादी में मदद दिलाने के नाम पर गिरोह के लोगों ने लाखों रुपये लिए थे। आरोपियों ने मोटरसाइकिल, फर्नीचर, घरेलू सामान और कन्यादान राशि देने का भरोसा दिया था।शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने केवल कुछ सामान दिया, जबकि अधिकांश वादे पूरे नहीं किए गए। इसी तरह एक अन्य मामले में भी बेटियों की शादी में स...