Faridabad News: शहर में बनेंगे चार अपशिष्ट प्रबंधन स्थल
फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम जल्द ही 3 से 4 स्थानों पर अपशिष्ट प्रबंधन स्थल विकसित करेगा। इसको लेकर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने शुक्रवार को प्लानिंग शाखा और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र में जल्द से जल्द 3 से 4 उपयुक्त स्थान चिन्हित किए जाएं। इन स्थानों पर अपशिष्ट के उचित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक प्लानिंग तैयार करने और प्रस्तावित स्थलों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
आरडब्ल्यूए और एनजीओ के साथ होंगी बैठकें निगम आयुक्त ने कहा कि बल्क वेस्ट जनरेटर के स्तर पर भी अपश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.