फरीदाबाद, अगस्त 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। देश को अंतरराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन, ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक मनीष नरवाल, भारतीय क्रिकेटर मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी देने वाला स्मार्ट सिटी आज भी खेल सुविधाओं से महरूम है। शहर में कई खेलों के लिए कोच तो उपलब्ध हैं, लेकिन उनके पास खिलाड़ियों को अभ्यास कराने के लिए पर्याप्त मैदान, उपकरण और अन्य संसाधन नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय राजा नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण सालों से रुका पड़ा है। दूसरी ओर, कई खेलों में वर्षों से प्रशिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसका सीधा असर खिलाड़ियों की तैयारी और प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन पर पड़ रहा है। शहर में अंतरराष्ट्रीय राजा नाहर सिंह स्टेडियम का जीर्णोद्धार कार्य वर्ष 2015 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 123 करोड़ की लागत से शुरू कराया था। इसे 2020 तक अत्य...